आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
धारा-370 हटते ही घाटी में लाइट्स...कैमरा...एक्शन..!

मनोरंजन जगत

धारा-370 हटते ही घाटी में लाइट्स...कैमरा...एक्शन..!

मनोरंजन जगत//Jammu and Kashmir/Srinagar :

जम्मू-कश्मीर में ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग के बाद रोहित शेट्टी ने कहा नए भारत का नया कश्मीर, उनका कहना है कि धारा 370 खत्म होने के 5 साल बाद जब हम ‘सिंघम अगेन’ फिल्माने पहुंचे तो काफी खुशी हुई। वहां उन्हें शांति और प्यार मिला।

रोहित शेट्टी की डायरेक्शन में बन रही मच अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हाल में रोहित शेट्टी और अजय देवगन दोनों ने कश्मीर शेड्यूल पूरा होने के बाद एक-एक वीडियो शेयर की। इस वीडियो से अजय देवगन का फिल्म से लुक रिवील हुआ। इस वीडियो और दोनों के बयान से फिल्म के प्लॉट का भी पता चला। फिल्म में धारा 370 हटने और आतंकवाद से बाजीराव सिंघम की लड़ाई को दिखाए जाने की संभावना है। पहले वीडियो क्रेज खत्म ही नहीं हुआ था कि रोहित एक और वीडियो शेयर किया है।
इस वीडियो में ‘सिंघम अगेन’ की बीटीएस क्लिप और खूबसूरत कश्मीर के नजारे हैं। वीडियो में आर्टिकल 370 हटने के बाद कश्मीर के हालात को बयां किया गया है। इतना ही नहीं, शूटिंग के दौरान रोहित शेट्टी, अजय देवगन और जैकी श्रॉफ को मिले प्यार को भी कैमरे में कैद किया गया है।
रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से घाटी का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने नए भारत के नए कश्मीर को लेकर अपना अनुभव लोगों के साथ शेयर किया है। इसके साथ ही रोहित ने वीडियो के जरिए यह भी दिखाने का प्रयास किया है कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से क्या-क्या बदलाव आए हैं।
एक मिनट 26 सेकंड के इस वीडि यो में रोहित शेट्टी ने बताया कि पहले कश्मीर में आतंकवाद के चलते अशांति रहती थी। इसकी वजह से घाटी में आए दिन कर्फ्यू लगा रहता था और कश्मीर की आवाम डर के चलते अपने घरों में कैद रहते थे। वहां के लोगों की कोई सोशल लाइफ नहीं थी। लेकिन, कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद वहां के लोगों में खुशहाली आई। नौजवान अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।
सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है ‘सिंघम अगेन’
बता दें कि रोहित शेट्टी ने साल 2011 में अजय देवगन के साथ ‘सिंघम’ फिल्म बनाई थी जो दर्शकों को काफी पसंद आई और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इसके बाद 2014 में इसका दूसरा पार्ट ‘सिंघम रिटर्न्स’ बनाई। यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई। वहीं, अब 2024 में रोहित शेट्टी सिंघम फ्रेंचाइजी का तीसरा सीक्वल ‘सिंघम अगेन’ लेकर आ रहे हैं।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments