आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली दूसरी बार बनने वाले हैं मम्मी-पापा? घर में आने वाला है नन्हा सदस्य

मनोरंजन जगत

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली दूसरी बार बनने वाले हैं मम्मी-पापा? घर में आने वाला है नन्हा सदस्य

मनोरंजन जगत/सिनेमा/Maharashtra/Mumbai :

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बहुत जल्द अपने घर सेकेंड बेबी को वेलकम करने वाले हैं। एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं। वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कपल के घर बहुत जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। विराट कोहली और अनुष्का दूसरी बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। 
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का शर्मा दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं। रिपोर्ट के अनुसार कपल बहुत जल्द यह गूड न्यूज अपने फैंस के साथ शेयर करने वाले हैं। लेकिन फिलहाल वह इस चीज को दुनिया के सामने नहीं लाना चाहते हैं।
पैपराजी से की रिक्वेस्ट
सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले अनुष्का और विराट को पैपराजी ने मैटरनिटी क्लिनिक के बाहर भी स्पॉट किया था, लेकिन दोनों ने उनसे फोटो लीक ना करने की रिक्वेस्ट की। उन्होंने कहा कि वह बहुत जल्द इसकी घोषणा करने वाले हैं। यही वजह है कि अनुष्का पिछले काफी समय से अपना पब्लिक अपीयरेंस नहीं दे रही हैं। अंबानी की गणेश चतुर्थी पार्टी में भी कपल नदारद दिखा।
कपल ने नहीं दिखाया अब तक अपनी बेटी का चेहरा 
बता दें कि विराट और अनुष्का अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। कई बार एक्ट्रेस ने पैपराजी को उनकी बेटी की तस्वीरें क्लिक करने पर जमकर खरी-खोटी सुनाई है। दोनों की एक 2 साल की बेटी है, जिसका नाम वामिका है। कपल ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। एक इंटरव्यू में विराट ने बताया था कि उन्होंने और अनुष्का ने तय किया है कि वह तब तक अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाएंगे जब तक उसे खुद इस चीज की समझ ना हो जाए। वहीं, अनुष्का के वर्कफ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द वह ‘चकदा एक्सप्रेस’ में नजर आने वाली हैं।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments