आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
समुद्र में एक और जहाज पर मिसाइल से हमला, लगी आग, इंडियन नेवी ने पहुंचाई मदद

सेना

समुद्र में एक और जहाज पर मिसाइल से हमला, लगी आग, इंडियन नेवी ने पहुंचाई मदद

सेना/नौसेना/Delhi/New Delhi :

इंडियन नेवी ने शनिवार को बताया कि अदन की खाड़ी में एमवी मार्लिन लुआंडा पर मिसाइल हमले की खबर के बाद नौसेना की तरफ से मदद पहुंचायी गई है।

समुद्र में जहाजों पर लगातार हमले हो रहे हैं। इस बीच इंडियन नेवी ने शनिवार को बताया कि अदन की खाड़ी में एमवी मार्लिन लुआंडा पर मिसाइल हमले की खबर के बाद नौसेना की तरफ से मदद पहुंचायी गयी है। यह एक व्यापारिक जहाज था, जिस पर 22 भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक सवार हैं। आईएनएस विशाखापत्तनम को व्यापारिक जहाज मार्लिन लौंडा की तरफ से मदद मांगी गई थी। मिसाइल हमले के कारण जहाज में आग लग गई है। नौसेना ने बयान में कहा कि भारतीय नौसेना व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा और समुद्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति दृढ़ और प्रतिबद्ध है। 
गौरतलब है कि इजराइल-हमास संघर्ष के बीच हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में व्यापारिक जहाजों पर हमले तेज करने पर बढ़ती चिंताओं के बीच यह मिसाइल हमला हुआ है। एडमिरल आर हरि कुमार ने ऐसी समुद्री घटनाओं से सख्ती से निपटने के निर्देश जारी किए हैं। 
अमेरिका आतंकवादी हूतियों को घोषित करेगा आतंकी संगठन
अमेरिका हूती को वैश्विक आतंकवादी संगठन घोषित करने की तैयारी में है। अमेरिका की तरफ से किए गए हमले और चेतावनी के बाद भी लाल सागर में हूती के हमले जारी हैं। इसलिए फिर इसे आतंकवादी संगठन की सूची में डाला जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिनों में हूती को लिस्ट किया था। 
बाइडन प्रशासन ने 2021 फरवरी में हूती को इस लिस्ट से निकाला ताकि मानवीय त्रासदी की हालत से जूझ रहे यमन के लोगों के लिए जरूरी मदद सामग्री भेजी जा सके। लेकिन अब लाल सागर में हूती के लगातार हमलों की वजह से फिर से स्पेशियली डेजिनेट ग्लोबल टेरेरिस्ट की सूची में शामिल करने का फैसला किया गया है।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments