आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
ट्रैक्टर के साथ शख्स ने किया जुगाड़, आनंद महिंद्रा बोले- दिलचस्प, पर इसकी क्या जरूरत थी?

अजब-गजब

ट्रैक्टर के साथ शख्स ने किया जुगाड़, आनंद महिंद्रा बोले- दिलचस्प, पर इसकी क्या जरूरत थी?

अजब-गजब//Maharashtra/Mumbai :

इंसान को कब, क्या खुराफात सूझ जाए इस बात का अंदाजा लगाना मुश्किल है। एक बंदे को ट्रैक्टर की सीट ऊंची करने की सूझी। फिर उसने जो किया उसे देखकर आनंद महिंद्रा इंप्रेस तो हुए पर सवाल भी पूछ लिया।

बाइक, कार, ऑटो, साइकिल या फिर ट्रैक्टर के साथ अलग-अलग जुगाड़ के तमाम वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कोई सात सीट वाली बाइक बना देते है। तो कोई तिगड़म भिड़ाकर ऑटो को कार की शक्ल दे देता है। अब तक लोगों ने जरूरत के मुताबिक कम लागत में काफी अच्छे आविष्कार कर दिखाए हैं। पर कभी-कभी लोग मौज-मस्ती करते हुए भी अपनी कलाकारी दिखाने लगते हैं। एक्स पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।
बस एक ही सवाल है मेरा- क्यों?
वायरल क्लिप को एक्स पर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है- दिलचस्प! बस एक ही सवाल है मेरा- क्यों? दरअसल, आनंद महिंद्रा ने वीडियो शेयर करते हुए इस आइडिया को अच्छा बताया है। साथ ही, उन्होंने सवाल भी किया है कि आखिर शख्स ने ऐसा क्यों किया। 17 नवंबर को पोस्ट किए गए इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। 15 सेकंड के क्लिप में देख सकते हैं कि महिंद्रा ट्रैक्टर की सीट और स्टीयरिंग को ऊंची करने के लिए शख्स ने तगड़ा जुगाड़ लगाया है।
शौक बड़ी चीज है, सर...
इंटरनेट यूजर्स भी इस क्लिप में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इसे 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं। साथ ही लोगों ने कमेंट कर अपने रिएक्शन भी दिए हैं। एक ने लिखा- क्योंकि शौक बड़ी चीज है, सर।
दूसरे ने कहा- रील बनाकर पैसे कमाने के लिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा- कुछ तूफानी करना था, यूंही। खैर, इस वीडियो के बारे में आपके क्या विचार हैं? कमेंट कर हमें अपने रिएक्शन बताएं।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments