आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (17 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक), जानिए देश प्रख्यात ज्योतिषी डॉ अमित व्यास से...

पाक्षिक राशिफल

आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (17 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक), जानिए देश प्रख्यात ज्योतिषी डॉ अमित व्यास से...

पाक्षिक राशिफल/ज्योतिष/Rajasthan/Jaipur :

आज सोमवार 17 जुलाई 2023 से हम पाक्षिक राशिफल की शुरुआत कर रहे हैं। प्रख्यात वास्तुविद् एवं ज्योतिर्विद डॉ अमित व्यास यह राशिफल प्रस्तुत कर रहे हैं।  विभिन्न ग्रहों की गोचर में स्थिति अनुसार 17 जुलाई से 31 जुलाई 2023 तक का लग्न पर आधारित राशिफल प्रस्तुत किया जा रहा है l यहां दिए गए राशिफल को अपनी-अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति एवं वर्तमान दशा एवं अंतर्दशा के संदर्भ में समझने पर अच्छे परिणाम की आशा की जाती है l

मेष राशि

अपनी बुद्धि और विवेक का प्रयोग करियर वृद्धि के लिये कर सकते हैं। विद्यार्थी उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं। घर के लोगों का खास ध्यान आपको रखना चाहिये। पखवाड़े का पूर्वार्द्ध आपके लिये काफी उत्तम रहने वाला है। प्रेम सम्बन्धों में आपको मनोवांछित परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ आप घूमने जा सकते हैं।

 साझेदारी में नया व्यापार शुरू करने के लिये पखवाड़ा शुभ है।  पिताजी के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। दवाइयों पर आपका धन खर्च होगा। परिवार के मामलों में दूसरे लोग हस्तक्षेप कर सकते हैं। महीने का उत्तरार्द्ध स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमजोर हो सकता है। 17 जुलाई के बाद आप नये फ्लैट और मकान में धन खर्च कर सकते हैं। आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है।

  विशेष सलाह:  शिवजी पर गंगाजल और पवित्र नदियों के जल से अभिषेक करायें। गरीब लोगों को छाते का दान कर सकते हैं। 

 

वृषभ राशि

आपकी दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। जॉब में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। टेक्सटाइल और होटल कारोबारियों के लिये महीना शुभ फल दायक है। समय का सदुपयोग करने के कारण आपको उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। मनचाही जॉब मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से महीना बहुत ही अच्छा है।

 आपके मनोबल में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आ रही सुस्ती दूर होगी। गैरकानूनी कार्यों में रुचि न लें। अचानक से जोड़ों में दर्द और तकलीफ हो सकती है। कुछ लोगों को धन उधार देना पड़ सकता है। गैस और कब्ज की परेशानी हो सकती है। इसीलिये भारी भोजन करने से आपको बचना चाहिये। घर की शान्ति भंग न होने दें। अध्यात्म और दान-पुण्य के लिये समय अवश्य निकालें। बड़े-बुजुर्गों की अवहेलना न करें।

  विशेष सलाह:  शिवलिंग पर 11 बेलपत्र नित्य अर्पित करें। 

मिथुन राशि

नया व्यापार शुरू करने के लिये आसानी से आपको लोन मिल सकता है। मन को शान्त रखने की कोशिश करें। समाज सेवी संस्थाओं में आप धन दान कर सकते हैं। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा। आपके विनम्र और मधुर स्वभाव के कारण लोकप्रियता बढ़ेगी। भाग्य के भरोसे कोई काम न छोड़ें। वैवाहिक जीवन में प्रेम भावना बढ़ेगी।

 पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित होगा। आपको पर्याप्त मात्रा में आराम करना चाहिये। यदि आप फिट रहना चाहते हैं तो नियमित एक्सरसाइज अवश्य करें। यदि आप सिंगल हैं तो आपके लिये ये महीना बेहद शानदार है। बिना सोचे-विचारे आपको कोई बड़ा निर्णय नहीं लेना चाहिये। पड़ोसी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। आपको अपने स्वभाव में परिवर्तन करना चाहिये।

विशेष सलाह:  भोलेनाथ को इत्र और भस्म नित्य प्रतिदिन अर्पित करें। 

कर्क राशि

करियर में स्थिरता रहेगी। आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होगी। समाज में आपका नाम बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग से मनोनुकूल सहयोग प्राप्त होगा। भोग-विलास में आप विशेष रुचि ले सकते हैं। महीने का मध्य भाग बेहद शुभ रहने वाला है। अपने भीतर सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करेंगे। नयी नौकरी मिलने के योग प्रबल हैं।

बुध का राशि परिवर्तन व्यापार में सुखद परिणाम के योग बना रहा है। दूसरों पर ज्यादा अधिकार जताने की प्रवृत्ति आपकी छवि पर बुरा असर डाल सकती है। कान और गले में कुछ समस्या हो सकती है। किसी को भी बिना मांगा ज्ञान न दें। पखवाड़े के पहले और दूसरे सप्ताह में आपको थोड़ा सावधान रहना चाहिये। यदि आप व्यापारी हैं तो अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की सुख-सुविधा का भी ध्यान रखें।

 विशेष सलाह:   शिवजी को मदार पुष्प की माला और धतूरा चढ़ायें। 

सिंह राशि

आपके स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। आधुनिक तकनीकों का प्रयोग सीखने के लिये पूरा महीना ही उत्तम कहा जा सकता है। सही और गलत का निर्णय लेने में आप चतुराई का परिचय देंगे। इस महीने आप रिश्तेदारों के प्रति भी काफी नम्र और आभारी रहेंगे। 17 जुलाई के बाद आपके सभी रुके काम गति में आ जायेंगे। जीवनसाथी के साथ निजी पलों का आनन्द उठायेंगे।

ये मास आपके दाम्पत्य सम्बन्धों में पुनः नवीनता लाने के लिये उत्तरदायी हो सकता है। पुराने बिलों का भुगतान भी इस माह आपको करना पड़ सकता है। बाजार जायें तो सामान खरीदते वक्त बजट और गुणवत्ता दोनों का ध्यान रखें। लीवर में सूजन की शिकायत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये समय कड़ी मेहनत का है। घर में मेहमान आ सकते हैं। भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा।

विशेष सलाह:  गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ सुबह-शाम करें।  

कन्या राशि

यदि कोई सम्पत्ति बेचना चाहते हैं तो इस महीने सार्थक सौदे प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों को लेकर भावुक रहेंगे। माता-पिता की सेवा करेंगे। जीवनसाथी से पूछकर निर्णय लेने से आपकी आधी समस्या हल हो जायेगी। विवाहित जुड़े घूमने के लिये जा सकते हैं। आप जैसा चाहेंगे परिस्थिति उस तरफ मुड़ती हुई प्रतीत होगी।

आध्यात्मिक चिन्तन को आप समय देंगे। विवाह योग्य जातकों के विवाह में अड़चन आ सकती है। यदि आपको कोई विचार पसन्द नहीं है तो उस पर बहस करने के बजाय उससे दूरी बना लें। सुबह जल्दी उठने की आदत डालें। सूर्य का राशि परिवर्तन आपको लड़ाकू बना सकता है। रिश्तों को निभाने के लिये आपको कई बार झुकना भी पड़ सकता है। 

 विशेष सलाह:   सोमवार को महामृत्युंजय मन्त्र का जाप अवश्य करें।  

तुला राशि

आप कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा के लिये जाने जायेंगे। घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से काफी सक्रिय रहेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। सन्तान के व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। शेयर मार्केट से उत्तम धन लाभ हो सकता है।

 इस महीने आप काफी आराम के मूड में रहेंगे।जॉब में आपको प्रदर्शन की चिन्ता रहेगी। कारोबार में बदलाव लाने का विचार कर रहे हैं तो थोड़ी प्रतीक्षा कर लें। बैंकिंग आदि से जुड़े अवरोधों के कारण कुछ काम धीमी गति से पूर्ण होंगे। विज्ञापन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी गुणवत्ता पर ध्यान रखना चाहिये। छोटी-छोटी बातों का बुरा आपको नहीं मानना चाहिये। सोशल मीडिया में सक्रियता बढ़ेगी। 

विशेष सलाह:  भगवान शिव को तांबे के लोटे में चावल और तिल मिश्रित जल से अभिषेक करायें। 

वृश्चिक  राशि

इस माह आप कड़ी मेहनत करेंगे। पूरे महीने आप काफी व्यस्त रहेंगे। दाम्पत्य और व्यावसायिक जीवन में उत्तम तालमेल बनाकर रखें। ज्यादा फिक्र करने की आपको जरूरत नहीं है। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर काफी सजग रहेंगे। मित्रों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। बड़ों की सलाह पर विचार अवश्य करें।

राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी।आपकी सोच का दायरा उन्न्त रहेगा। कारोबार में नयी ऊंचाइयों को छू सकते हैं। अप्रिय समाचार मिलने की सम्भावना है। मनोबल गिरने के कारण आपकी योजना प्रभावित हो सकती हैं। किसी प्रकार की चिन्ता न करें। पेट से सम्बन्धित बीमारी उभर सकती है। चिकित्सीय परामर्श लेने में देरी न करें। इस माह आपको कार्यक्षेत्र में नये शत्रुओं का सामना करना पड़ सकता है। 

विशेष सलाह:   गणेश जी को दूर्वा की माला अर्पित करें। शिवाष्टोत्तर शतनाम स्तोत्र का पाठ करें।

धनु राशि

यह महीना करियर में चुनाव के मौके दे सकता है। महीने की शुरुआत हर दृष्टिकोण से लाभकारी रहने वाली है। प्रेम विवाह के लिए ये महीना विशेष रूप से अनुकूल कहा जा सकता है। आप पिछला उधार भी इस महीने चुका देंगे। जिसके कारण से आपकी साख दोबारा काफी अच्छी होगी। आय बढ़ने से आपके रहन-सहन में भी वृद्धि होगी।

 स्टॉक मार्केट में निवेश करते समय सावधानी रखें। अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान न दें। लगातार भागदौड़ के कारण स्वयं को उलझा हुआ महसूस कर सकते हैं। 17 जुलाई को सूर्य का गोचर परिवर्तन कार्यक्षेत्र में अवरोध के संकेत कर रहा है। महीने के तीसरे और अन्तिम सप्ताह आपको धैर्य से काटने चाहिये। लोग आपको किसी प्रियजन के विरुद्ध भड़काने का प्रयास कर सकते हैं। 

 विशेष सलाह:    भगवान शिव को कमल का पुष्प चढ़ायें। शाम को श्रीसूक्त का पाठ अवश्य करें।

मकर राशि

आपका मनोबल उच्च बनाये रखें। बन्धु-भगिनियों के साथ आपका प्रेम भाव बढ़ेगा। आपके काम की गति में विस्तार होगा। घरवाले आपकी सारी बातों पर एकमत रहेंगे। उच्च शिक्षा में आपको बेहतरीन परिणाम मिलने की सम्भावना है। उच्चाधिकार्यों और सरकार के साथ आपके सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे।

कानूनी मामलों में विजय प्राप्त होने के आसार हैं। इस महीने आप अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी जागरूक होंगे। घर पर ही योगाभ्यास और व्यायाम के लिये समय निकालना उचित होगा। आपने जिससे भी ज्यादा उम्मीदें लगायी होंगी वो उस पर खरा नहीं उतरेगा। इसीलिये किसी पर भी पूरी तरह से निर्भर हो जाना आपको परेशान कर सकता है। चीनी और उससे बने उत्पादों का कम से कम सेवन करें। 

विशेष सलाह:  मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी को राम नाम का चोला चढ़ायें। 

कुम्भ राशि

भूमि-सम्पत्ति खरीदने के लिये ये महीना काफी भाग्यशाली हो सकता है। कमीशन से जुड़े व्यापार में काफी अच्छा धन लाभ होने वाला है। माता-पिता तीर्थ यात्रा को लेकर आपसे चर्चा कर सकते हैं। समाज के उच्च तबके वाले लोगों से आपके सम्बन्ध मधुर रहने वाले हैं। इस महीने आपके घर में रखरखाव आदि व्यवस्थाओं में काफी ध्यान दिया जायेगा।

वैवाहिक जीवन में अहंकार की भावना को प्रवेश न करने दें। जीवनसाथी आपकी बातों का बुरा भी मान सकता है। अनावश्यक और बकवास चर्चाओं से दूरी बनाये रखें। धन के मामलों में सावधानी रखनी जरूरी है। इस पखवाड़े का उत्तरार्द्ध थोड़ा कमजोर हो सकता है। आपका मज़ाकिया स्वभाव कुछ लोगों को बुरा लग सकता है। 

विशेष सलाह: निम्न मन्त्र की एक माला का सुबह-शाम जप करें - नमः शिवाय।

मीन राशि

बड़ा आर्थिक लेन-देन करने के लिये महीना काफी शुभ है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में बेहतरीन सफलता मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। धन के मामलों में भाग्यशाली रहने वाले हैं। आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी। खेलकूद और मनोरन्जन आदि गतिविधियों से जुड़े लोगों के लिये महीना शुभ रहने वाला है।

बारिश में भीगने के कारण सर्दी-जुकाम हो सकता है। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केन्द्रित रखें। उच्चाधिकारी आपकी परीक्षा ले सकते हैं। कुसंगति के कारण आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। अपने सिद्धान्तों से समझौता न करें। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। दूसरों पर अपनी बातों को न थोपें। कार्यक्षेत्र में आलोचना का शिकार हो सकते हैं।

विशेष सलाह:  शिवजी को एक लोटा जल प्रतिदिन चढ़ायें। 

You can share this post!

author

डॉ अमित व्यास

By News Thikhana

देश-दुनिया के प्रसिद्ध वास्तुविद् एवं ज्योतिर्विद डॉ अमित व्यास विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में ज्योतिषीय विषयों पर निरंतर लिखते हैं। वे न्यूज ठिकाना के साथ सलाहकार के तौर पर शुरुआत से ही जुड़े रहे हैं और उन्होंने न्यूजठिकाना वेबसाइट के लिए भी अब लिखना शुरू कर दिया है। जो पाठक उनसे संपर्क करके अपनी जिज्ञासाओं का समाधान चाहते हैं, उनसे मोबाइल नंबर 9414044741 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Leave Comments