आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (01 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक), जानिए देश के प्रख्यात ज्योतिषी डॉ अमित व्यास से...

पाक्षिक राशिफल

राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपके लिए यह पखवाड़ा (01 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक), जानिए देश के प्रख्यात ज्योतिषी डॉ अमित व्यास से...

पाक्षिक राशिफल//Rajasthan/Jaipur :

अगस्त का पहला पखवाड़ा आज से शुरू हो रहा है इसीलिए  हम 01 अगस्त 2023 से  15 अगस्त 2023 तक के 15 दिनों राशिफल को प्रस्तुत कर रहे हैं। इस पखवाड़े में विभिन्न ग्रहों की गोचर में स्थिति अनुसार  लग्न पर आधारित राशिफल प्रस्तुत किया जा रहा है l यहां दिए गए राशिफल को अपनी-अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति एवं वर्तमान दशा एवं अंतर्दशा के संदर्भ में समझने पर अच्छे परिणाम की आशा की जाती है l

मेष राशि


महीने का पूर्वार्द्ध बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अपनी क्षमता का सदुपयोग करेंगे। योजनाबद्ध कार्यों के कारण अभीष्ट परिणाम समय से पूर्ण प्राप्त कर लेंगे। दिनचर्या में व्यवहारिक बदलाव ला सकते हैं। पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवादों का निपटारा होगा। आपके ज्ञान की लोग प्रशंसा करेंगे। 
आपको बहुत अनुशासित रहने की आवश्यकता है। अंधविश्वास से आपको बचना चाहिये। महीने के उत्तरार्द्ध में कुछ कानूनी समस्या हो सकती है। पेट में एसीडिटी आदि की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से बचने के लिये सात्विक आहार का सेवन करें। 
 विशेष सलाह:  प्रतिदिन तुलसी के पौधे में जल चढ़ायें और निम्न मन्त्र का जप करें -ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।

वृषभ राशि


आपकी प्रतिभा निखरकर सामने आयेगी। आपकी स्किल और ज्ञान की प्रशंसा होगी। अपनी क्षमताओं का सही आकलन करें। माह के मध्य में परिस्थिति आपके पक्ष में हो जायेगी। अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे। करियर और शिक्षा को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है। 
महीने की शुरुआत में कुछ पुरानी समस्याओं को सुलझाना पड़ेगा। अपने बजट का ध्यान रखते हुए ही शॉपिंग करें। बिना मतलब के किसी से उलझना ठीक नहीं है। जॉब में छोटी-मोटी परेशानी रहेगी। समाज और कार्यक्षेत्र की मर्यादाओं को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे। रूटीन चेकअप अवश्य करवायें। 
विशेष सलाह: यदि सम्भव हो तो सुबह जल्दी उठे और स्नान करके श्रीहरि विष्णु भगवान को केसर युक्त दूध से अभिषेक करें।  

मिथुन राशि


महीने की शुरुआत में ही आपको उत्तम डील मिल सकती है। विवाहित जीवन सुमधुर रहेगा। जॉब की स्थिति को बदलने से बेहतर है उसमें ही सुधार किया जाये। धर्म-कर्म के प्रति आपकी गहरी आस्था उत्पन्न होगी। किसी बहुप्रतीक्षित इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। 
राजनीति से जुड़े लोगों को सोच-समझकर ही कोई कमेन्ट करना चाहिये। किसी बाहरी व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। परिवार में कलह और अशान्ति हो सकती है। उधार दिया हुआ धन मुश्किल से वापस मिलेगा। इसीलिये शुरुआती दो सप्ताह में धन उधार देने से आपको बचना चाहिये।
 विशेष सलाह:  प्रतिदिन श्रीमदभगवत गीता के एक अध्याय का जप करें।  

कर्क राशि


विवाह सम्बन्धी वार्ता सफल हो सकती है। महीने के उत्तरार्द्ध में आपको कोई महत्वपूर्ण यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापारी वर्ग के लोगों के लिये बेहतरीन महीना रहने वाला है। सामाजिक संस्था से आपको सम्मान मिल सकता है। नया वाहन और मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। 
सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को अचानक से कोई कठिन काम सौंपा जा सकता है। डायबिटीज़ से पीड़ित जातकों को व्यायाम और सन्तुलित डाइट का पालन करना बहुत जरूरी है। मजबूती से अपने सिद्धांतों को लेकर अडिग रहें। यात्रा के दौरान सामान चोरी हो सकता है। 
विशेष सलाह:  रविवार को छोड़कर प्रतिदिन पीपल की जड़ पर जल सीचें और चार परिक्रमा करें।  

सिंह राशि


जमीन और सम्पत्ति को लेकर बड़े समझौते कर सकते हैं। अपनी सूझबूझ से समस्याओं को सुलझाने में आसानी होगी। मीडिया और मार्केटिंग से जुड़े मामले में आपको शानदार लाभ प्राप्त होगा। शासन और प्रशासन से जुड़े लोगों के लिये महीना काफी लाभकारी होना होगा। 
प्रेम सम्बन्धों में गलतफहमियाँ न आने दें। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देना आवश्यक है। अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें। आँख के रोग उभर सकते हैं। अहंकार के कारण आपके नजदीकी लोग दूर हो सकते हैं। अपनी जानकारियों को लोगों के सामने साझा न करें।  
विशेष सलाह:  शुक्रवार को छोटी कन्याओं को दूध से बनी खीर खिलायें।  

कन्या राशि


आपके पारिवारिक जीवन में शान्ति रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का इस महीने भरपूर आनन्द लेंगे। वैभव और विलास से युक्त महीना रहेगा। विद्यार्थियों को कार्यक्षेत्र में काफी मेहनत करने की आवश्यकता है। ऑफिस में आपके योगदान और कार्यों की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा सामंजस्य रहेगा।
बच्चों के कार्यों में ज्यादा रोकटोंक न करें। राशि स्वामी बुध के द्वादश भावस्थ होने के कारण समस्या हो सकती है। लोग आपसे ईर्ष्या की भावना रख सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को आक्रामक होकर कुछ भी बोलने से पहले कई बार सोचना चाहिये। दिखावे के चक्कर में धन का अपव्यय कर सकते हैं।

 विशेष सलाह:  किसी ब्राह्मण को सवा किलो चावल पीले कपड़े में बाँधकर दान करें 

तुला राशि


महीने की शुरुआत उच्च शिक्षा ले रहे शिक्षार्थियों के लिये अनुकूल है। नयी नौकरी के प्रपोज़ल मिलने की सम्भावना है। दार्शनिक प्रवृत्ति के लोगों के बीच आपका सम्पर्क बनेगा।काफी संघर्ष और श्रम के बाद पुराने रुके हुए प्रोजेक्ट्स को दोबारा शुरू कर लेंगे। उच्चाधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहने वाले हैं।
महीने की शुरुआत में आपका बजट गड़बड़ा सकता है। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। हल्की-फुल्की सर्दी और खांसी से पीड़ित हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधानी पूर्वक वक्तव्य देने चाहिये। माता-पिता के स्वाभिमान को चोट न पहुँचाएं। भावनाओं में बहकर अपना नुकसान करा सकते हैं। 
विशेष सलाह: शिवलिंग पर प्रतिदिन 7 बेलपत्र में राम-राम नाम लिखकर अर्पित करें।  
 
वृश्चिक  राशि


नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर काफी ध्यान देंगे। विवादित मामलों से आपको छुटकारा मिलेगा। निवेश के लिये प्रथम सप्ताह बहुत ही अच्छा है। घर में कोई धार्मिक कार्य सम्पन्न हो सकता है।
आपकी राशि से नवम भाव में रहेंगे जिसके प्रभाव से आप अपने लक्ष्यों से थोड़ा भटक सकते हैं। दूसरे सप्ताह में आपको धोखा मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में थोड़ी परेशानी आ सकती है। गैरकानूनी कार्यों से दूर रहें। अपने स्वभाव को सौम्य और मधुर रखें। अनजान लोगों से आर्थिक सम्बन्धों को लेकर थोड़े सावधान रहें।
विशेष सलाह: श्रीसूक्त का प्रतिदिन सुबह पाठ करें। भगवान विष्णु को पीली मिठाई का भोग लगाएं।  
 
धनु राशि


आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आपके आत्मबल में मजबूती आयेगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अचानक धन लाभ मिल सकता है। निजी सम्बन्धों का अच्छा लाभ उठायेंगे। परिवार के गौरव को बढ़ाएंगे। जीवनसाथी के प्रति आकर्षण भाव तीव्र रहेगा। 
आपके दृष्टिकोण को सकारात्मक और सन्तुलित रखें। पड़ोसियों के साथ कहासुनी हो सकती है। दूसरों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। गुप्त शत्रुओं से हानि हो सकती है। ब्लडप्रेशर और शुगर की जाँच कराते रहें। प्रेम सम्बन्धों को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। 
विशेष सलाह:  प्रतिदिन शाम को घी के पांच दीपक तुलसी के सामने लगाएं।  
 
मकर राशि


महीने का पहला पखवाड़ा आपके लिये विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर लेंगे। कानूनी मामलों को लेकर भाग्यशाली रहेंगे। दान-पुण्य आदि में भाग लेंगे। पुराने मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। सभी काम शान्तिपूर्ण तरीके से पूरे हो जाएंगे। 
आपको अपने पार्टनर की राय का ध्यान रखना पड़ेगा। शंकालु विचारों के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। किसी को जजमेंट न दें। षड्यन्त्र का शिकार हो सकते हैं। यद्यपि ग्रह गोचर आपके लिये अच्छा है फिर भी आपको अपनी योजनाओं को गुप्त रखना चाहिये। सन्तान के करियर को लेकर गम्भीर रहें। 
विशेष सलाह:  चने की दाल को विष्णु और शिव जी के मंदिर में अर्पित करें।  

कुम्भ राशि


किसी सामाजिक संस्था से आपको सम्मान मिल सकता है। माह के मध्य में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में हो जायेंगी। विद्यार्थियों के लिये समय कड़ी मेहनत का है। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता दूर होगी। जॉब में स्थानान्तरण हो सकता है। मानसिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। 
जीवनसाथी के निर्णय को महत्व दें। मांगलिक उत्सव की तैयारी करेंगे। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। पुराना दर्द उभर सकता है। विनम्रता और धैर्य का परिचय देंगे। किसी का मजाक न उड़ायें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना पड़ेगा।
विशेष सलाह:  गुरुवार को विष्णु जी के मंदिर में घी का दान करें।  
 
मीन राशि


ग्रह स्थिति आपके लिये पूरी तरह से अनुकूल रहने वाली है। आराम और मौजमस्ती में समय बितायेंगे। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को पुरस्कार मिल सकता है। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है। घर में सकारात्मक माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ पिकनिक या किसी मनोरजंक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। 
काम की अधिकता के कारण आपको ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। कोई परिचित व्यक्ति आपसे छल कर सकता है। आपको कई बार कुछ कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। बिजली के उपकरणों का सावधानी से प्रयोग करें। घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है। योग और व्यायाम में ध्यान दें।
विशेष सलाह:  इस सप्ताह खीर, मालपुए और ताँबे के पात्र में मूंग भरकर दान करें।  


 

You can share this post!

author

डॉ अमित व्यास

By News Thikhana

देश-दुनिया के प्रसिद्ध वास्तुविद् एवं ज्योतिर्विद डॉ अमित व्यास विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में ज्योतिषीय विषयों पर निरंतर लिखते हैं। वे न्यूज ठिकाना के साथ सलाहकार के तौर पर शुरुआत से ही जुड़े रहे हैं और उन्होंने न्यूजठिकाना वेबसाइट के लिए भी अब लिखना शुरू कर दिया है। जो पाठक उनसे संपर्क करके अपनी जिज्ञासाओं का समाधान चाहते हैं, उनसे मोबाइल नंबर 9414044741 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Leave Comments