आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
जब आप नेता संजीव अरोड़ा ने दी परिणीति और राघव चढ्ढा को शुभकामनाएं तो लगा दोनों के रिश्ते की अटकलों पे विराम..!

सांसद संजीव अरोड़ा ने राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को शुभकामनाएं दी हैं

internet

मनोरंजन जगत

जब आप नेता संजीव अरोड़ा ने दी परिणीति और राघव चढ्ढा को शुभकामनाएं तो लगा दोनों के रिश्ते की अटकलों पे विराम..!

मनोरंजन जगत/सिनेमा/Maharashtra/Mumbai :

काफी समय से बॉलीवूड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप ) के नेता राघव चढ्ढा को लेकर खबरें उड़ रहीं थीं। सवालों के जवाब में एक तरफ जहां परिणीति मुस्कुरा देती थी ,वही राघव चढ्ढा का ये कहना कि मुझसे सिर्फ राजनीति की बात करिये...लोगों में दोनों के रिश्ते को लेकर संशय दूर नहीं कर पा रहा था।  क्योकि. दोनों अपने रिश्ते के बारे में खुल कर बोल ही नहीं रहे थे। परंतु आज आप नेता व सांसद संजीव अरोड़ा ने शुभकामना का ट्वीट कर चल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया। 

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की पहली बार हाल ही में मुंबई के एक रेस्तरां के बाहर तस्वीर खींची गई थी। एक दिन बाद, दोनों को फिर से सार्वजनिक रूप से एक साथ देखा गया। इससे अफवाहें वायरल होने लगीं कि चड्ढा और चोपड़ा डेटिंग कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता व सांसद संजीव अरोड़ा के ट्वीट ने इन खबरों में आग में घी डालने काम किया है, संजीव ने परिणीति और राघव को शुभकामनाएं दी हैं। संजीव अरोड़ा ने ट्विटर पर परिणीति और राघव की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, " मैं राघव चड्डा और परिणीति चोपड़ा को अपनी तरफ से हार्दिक बधाई देता हूं। उनका ये  मिलन प्यार,आनंद और साहचर्य की प्रचुरता से भरा हो।  मेरी शुभकामनाएं। "

 

बता दें कि परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की उम्दा अभिनेत्रियों में आती हैं। वही राघव चड्ढा राजेंद्र नगर निर्वाचन क्षेत्र से दिल्ली विधानसभा के पूर्व सदस्य और दिल्ली जल बोर्ड (जल आपूर्ति बोर्ड) के पूर्व उपाध्यक्ष हैं। वे पंजाब से भारतीय संसद (राज्य सभा) के ऊपरी सदन के लिए चुने गए हैं।

You can share this post!

author

सौम्या बी श्रीवास्तव

By News Thikhana

Comments

Leave Comments