आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
गोगामेड़ी की हत्या के पीछे 6 चेहरे! 5 साल की प्लानिंग के बाद किया गया करणी सेना प्रमुख का मर्डर

क्राइम

गोगामेड़ी की हत्या के पीछे 6 चेहरे! 5 साल की प्लानिंग के बाद किया गया करणी सेना प्रमुख का मर्डर

क्राइम //Delhi/New Delhi :

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या एक बेहद सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी। 5 सालों से करणी सेना प्रमुख के मर्डर की प्लानिंग चल रही थी। किसी भी कीमत पर उन्हें मौत देने का प्लान था। जान लीजिए वो 6 चेहरे जो गोगामेड़ी के दुश्मन थे और उन्हें मारना चाहते थे। 

राजस्थान में राजपूत समुदाय के बड़े नेता सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की गुत्थी अब सुलझती नजर आ रही है। वो चेहरे सामने आ गए हैं जो करणी सेना प्रमुख से नफरत करते थे। आप ये जानकर हैरान रह जाएंगे कि गोगामेड़ी के सारे दुश्मन एकजुट हो गए थे। पांच सालों से वो मिलकर गोगामेड़ी के मर्डर की प्लानिंग कर रहे थे। ये बात खुद करणी सेना चीफ भी जानते थे, लेकिन उन्हें ये नहीं सोचा कि हत्यारे दोस्त के भेष में घर आकर उनकी हत्या कर देंगे। चलिए दिखाते हैं आपको वो 6 चेहरे जिन्होंने पूरा खेल किया।
1. रोहित गोदारा
रोहित गोदारा राजस्थान का एक गैंगस्टर जो बिश्नोई गैंग के लिए काम करता है। पिछले कुछ समय से रोहित विदेश में छुपा हुआ है। राजस्थान के ही एक दूसरे गैंगस्टर राजू ठेहट की हत्या में रोहित गोदारा का हाथ था। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी। गोगामेड़ी की हत्या के बाद रोहित के नाम से ही हत्या की जिम्मेदारी लेने का एक मैसेज आया। जिसमें बताया गया कि हत्या बिश्नोई गैंग ने की है।
2. रोहित राठौर
26 साल का रोहित राठौड़ राजस्थान के नागौर का एक शार्प शूटर है जो रोहित गोदारा के लिए काम करता है। ये वो शख्स था जो गोगामेड़ी के घर दोपहर 1 बजे के करीब पहुंचा। करणी सेना प्रमुख गोगामेड़ी के एक दोस्त अजय से रोहित ने दोस्ती की और फिर गोगामेड़ी से मिलवाने के लिए कहा। अजय ही रोहित को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर लेकर आए और फिर बातों के दौरान ही रोहित ने अपनी बंदूक निकालकर करणी चीफ को निशाना बना दिया।
3. नितिन फौजी
रोहित गोदारा का दूसरा शार्प शूटर नितिन फौजी हरियाणा का रहने वाला है, जिसे दिया गया था गोगामेड़ी को मारने का काम। रोहित राठौड़ के साथ उन दिन दूसरा आरोपी नितिन फौजी ही था। ये दोनों बिश्नोई गैंग के लिए काम करते हैं और उन्हें रोहित गोदारा का सबसे भरोसेमंद माना जाता है। ये दोनों ही गोगामेड़ी के दोस्त अजय के साथ संपर्क में थे, लेकिन खुद अजय भी ये बात नहीं जानते थे कि इनका मकसद करणी सेना प्रमुख की हत्या करना है।
4. चीनू
इस मर्डर की इकलौती फीमेल आरोपी चरणजीत सिंह उर्फ चीनू। गैंगस्टर आनंदपाल की बेटी है चीनू जो फिलहाल दुबई में रहती है। साल 2017 में आनंदपाल की हत्या हो गई थी जिसके बाद से चीनू के रिश्ते गोगामेड़ी से बिगड़ गए थे। साल 2017 के बाद ही रोहित गोदारा के साथ मिलकर गोगामेड़ी को मारने की साजिश रची जा रही थी। मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक आनंदपाल की हत्या के बाद चीनू और गोगामेड़ी के बीच प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दुश्मनी हो गई थी और चीनू ने रोहित गोदारा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। हालांकि चीनू ने एक वीडियो जारी कर खुद को इस केस से अलग बताया है, लेकिन चीनू का नाम इस मर्डर केस से जोड़कर ही देखा जा रहा है।
5. गोल्डी बराड़
बिश्नोई गैंग का दूसरा सबसे बड़ा लीडर गोल्डी बराड़ जो सालों से कनाडा में बैठकर देश में दहशत फैला रहा है। बताया जा रहा है कि गोगामेड़ी हत्या के मामले में रोहित गोदारा लगातार गोल्डी बराड़ से जुड़ा हुआ था। सोशल मीडिया एप सिगनल के जरिए गोल्डी बराड़ ने ही रोहित गोदारा और दोनों शार्प शूटर्स को हिदायत दी थी।
6. लॉरेंस बिश्नोई
देश का सबसे बड़ा गैंगस्टर है लॉरेंस बिश्नोई। बड़ी-बड़ी हत्याओं में लगातार लॉरेंस बिश्नोई का नाम आ रहा है। पूरे देश में लॉरेंस के 600 से ज्यादा शार्प शूटर्स हैं। लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद है, लेकिन जेल अंदर से ही वो तय करता है किसकी हत्या होनी है। लॉरेंस बिश्नोई के इशारे पर ही गोगामेड़ी की हत्या की गई। दरअसल लॉरेंस को ये लगने लगा था कि गोगामेड़ी राजस्थान में उसके दुश्मन गैंग को सपोर्ट कर रहे हैं और इसलिए गोगामेड़ी को लॉरेंस अपना दुश्मन मानने लगा था। इसके पहले लॉरेंस सिंगर मूसेवाला की हत्या करवा चुका है। सलमान खान को जान से मारने की धमकी भी दे चुका है। लॉरेंस का मकसद होता है, देश में बड़े नामों की हत्या कर सनसनी फैलाना और अपने गैंग को और मजबूत करना।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments