आज है विक्रम संवत् 2081 के भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि रात 07:57 त बजे तक तदुपरांत षष्ठी तिथि यानी रविवार, 08 सितंबर, 2024 परमाणु मिसाइल अग्नि-4 का सफल परीक्षण, चीन-पाक पलभर में खाक पैरालंपिक: प्रवीण कुमार ने भारत को दिलाया एक और गोल्ड राजस्थान: 108 आईएएस के बाद 386 आरएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
मुंबई में भारी बारिश का कहर: 36 फ्लाइट रद्द, 15 डाइवर्ट की गईं

मौसम

मुंबई में भारी बारिश का कहर: 36 फ्लाइट रद्द, 15 डाइवर्ट की गईं

मौसम//Maharashtra/Mumbai :

भारी बारिश के चलते विमान चालकों को देखने में परेशानी आ रही है। इसी वजह से कई फ्लाइट रद्द की गई हैं और अन्य को दूसरे एयरपोर्ट पर डाइवर्ट किया गया है।

महाराष्ट्र में लगातार हो रही बारिश से जन-जीवन बेहाल हो चुका है। मुंबई में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस बारिश का असर यातायात पर भी पड़ा है। सड़कों पर पानी भरने से वाहनों की आवाजाही रुक सी गई है। बारिश का असर विमान सेवा पर भी पड़ा है। बारिश की वजह से विजिबिलिटी बेहद कम है और विमान चालकों को देखने में परेशानी आ रही है। इस वजह से मुंबई की लगभग 36 फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं। 15 फ्लाइट को डाइवर्ट किया गया है। मुंबई आने वाली और मुंबई से जाने वाली फ्लाइट खराब रोशनी और तेज बारिश के चलते प्रभावित हुई हैं। रविवार दोपहर में कुछ समय के लिए रनवे सेवा भी प्रभावित हुई थी। इस वजह से कुछ फ्लाइट देरी से रवाना हुई थीं। 
रनवे सेवा पर पड़ा असर
एयरपोर्ट प्राधिकरण के अनुसार रविवार दोपहर 12ः12 से 12ः20 तक खराब मौसम के कारण आठ मिनट के लिए रनवे सेवा प्रभावित हुई थी। इसके बाद दोपहर 1ः00 बजे से लेकर 1ः15 बजे तक खराब मौसम के कारण रनवे सेवा प्रभावित हुई। तेज बारिश और खराब विजिबिलिटी के कारण कुल 15 फ्लाइट डाइवर्ट की गई हैं।
कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में 24 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। थाणे, मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग में रविवार (21 जुलाई) के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रायगढ़ और रत्नागिरि के लिए 22 और 23 जुलाई को भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य शहरों में 24 जुलाई तक येलो अलर्ट है। 25 जुलाई को पालघर, थाणे और मुंबई में सामान्य बारिश हो सकती है।

You can share this post!

author

Jyoti Bala

By News Thikhana

Senior Sub Editor

Comments

Leave Comments